नोएडा को मिले नए पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड़, लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद भेजी गईं; यूपी में 28 IPS इधर से उधर

Saiadmin

नोएडा। उत्तर प्रदेश शासन ने कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से प्रदेश के 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में गौतमबुद्धनगर (नोएडा) और गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया गया है।

गौतमबुद्धनगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है, जबकि गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त रहे जे. रविन्दर गौड़ अब गौतमबुद्धनगर (नोएडा) पुलिस कमिश्नरेट की कमान संभालेंगे।

नोएडा कमिश्नरेट में अन्य अहम बदलाव

गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के स्तर पर कई अन्य अधिकारियों की भी तैनाती में फेरबदल हुआ है…

  • नोएडा में तैनात पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुनीति को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक (लखनऊ) भेजा गया है।
  • गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट की पुलिस उपायुक्त प्रीति यादव को सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी (आगरा) के पद पर नई तैनाती दी गई है।
  • इसके अलावा, वाराणसी कमिश्नरेट से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) के पद पर हुआ नीतू का पूर्व तबादला निरस्त कर दिया गया है और उन्हें अब अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *