60वें स्थापना दिवस पर शिवसेना विवाद, राउत बोले—‘टेस्ट ट्यूब बेबी’ है शिंदे गुट

Saiadmin

मुंबई। मुंबई में एक दिन पहले पार्टी का 60वें स्थापना दिवस का जश्न मनाने वाली शिव सेना (यूबीटी) और शिव सेना शिंदे गुट के बीच शनिवार को भी तीखी बयानबाजी होती रही।

शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने व्यंग्य करते हुए कहा कि यह एक जैविक चमत्कार माना जाना चाहिए कि एक चार साल पुराना संगठन स्थापना दिवस ऐसे मना रहा है जैसे यह 60 साल पुराना हो।

एकनाथ शिंदे पर तंज कसते हुए राउत ने दोहराया कि वास्तविक शिवसेना अभी भी उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व में है, जबकि शिंदे का कैंप अमित शाह का टेस्ट ट्यूब बेबी है।

राउत ने मुंबई में एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान मराठी में कहा कि मैं कुछ डीएनए नमूने जैविकी के प्रोफेसरों को अध्ययन के लिए भेजना चाहता था। मेरा मतलब है कि जिस समूह की आप बता कर रहे हैं वह जो चार साल पहले बना था। वह टेस्ट ट्यूब बेबी है। ऐसे में आप चार साल के टेस्ट ट्यूब बेबी को 60 साल का प्रमाण पत्र कैसे दे सकते हैं।

राउत ने यूबीटी के कम से कम छह सांसदों के एकनाथ शिंदे के कैंप में जाने की संभावना पर बात करते हुए कहा कि उन्हें नीलामी में खरीदा गया है। जबकि वास्तविक बाघ अभी भी ठाकरे के पक्ष में हैं।

उन्होंने कहा कि मैं फिर से बताना चाहता हूं यह ऑपरेशन टाइगर नहीं है। ये लोमड़ियां हैं जो हमारी तरफ से भाग गई हैं। बाघ यहां हैं, बाघों की सेना यहां है। जो लोग खुद को बेचने के लिए तैयार थे वे बाजार में गए। शिंदे के पास अपार धन है, उन्होंने उन्हें खरीद लिया।

राउत ने शनिवार शिव सेना (यूबीटी) और शिंदे की शिव सेना के बीच चल रही शब्दों की जंग के बीच एक रहस्यमय पोस्ट भी साझा किया।

राउत ने एक इन्फोग्राफिक पोस्ट किया जिसमें लिखा था, कुछ लोग कुत्ते तो होते हैं लेकिन वफादार नहीं होते।

उधर यूबीटी नेताओं के पार्टी छोड़ने के संबंध में शिंदे ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाया कि उन्होंने सत्ता के लिए शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांत को छोड़ दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *