अखिल इमेजिनेटर प्राइवेट लिमिटेड बैनर व निर्देशक सचिन यादव फिल्म भोजपुरी ‘दुल्हनिया झांसे वाली’ मुहूर्त करें की शूटिंग शुरू भदोही मे

Saiadmin

हिमांशु यादव की रिपोर्ट
लखनऊ – अखिल इमेजिनेटर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म फिल्म ‘दुल्हनिया झांसे वाली’ की शूटिंग 12 फरवरी 2026 से थाना ज्ञानपुर हरीपट्टी भदोही में शुभ मुहूर्त के साथ शुरू हुई है,इस फिल्म निर्माता अखिलेश पांडे हैं तथा इस फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में खासा उत्साह देखा जा रहा है,शूटिंग के पहले ही दिन सेट पर कलाकारों और तकनीकी टीम के बीच जबरदस्त ऊर्जा देखने को मिली,फिल्म को लेकर निर्देशक सचिन यादव ने कहा कि ‘दुल्हनिया झांसे वाली’ एक खूबसूरत पारिवारिक और भावनात्मक कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें रिश्तों की गहराई, प्यार और संस्कार को बहुत ही संवेदनशील तरीके से दिखाया जाएगा, उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी दर्शकों को अपने परिवार और अपनों की अहमियत का एहसास कराएगी, सचिन ने कहा कि भदोही की खूबसूरत लोकेशन पर शूटिंग का अनुभव बेहद शानदार रहा और पूरी टीम के साथ काम करके उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है, उन्होंने विश्वास जताया कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी और उनके दिलों में खास जगह बनाएगी,फिल्म के निर्माता अखिलेश पांडे हैं, जबकि निर्देशन की कमान सचिन यादव संभाल रहे हैं।लेखक शशी कुमार व म्यूजिक डायरेक्टर साजन मिश्रा हैं वहीं सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी विकाश पाण्डेय निभा रहे हैं, निर्माता अखिलेश पांडे ने कहा कि ‘दुल्हनिया झांसे वाली’ दर्शकों को पारिवारिक मूल्यों और भावनात्मक जुड़ाव की एक खूबसूरत कहानी पेश करेगी,फिल्म के भव्य लोकेशन और मजबूत स्टारकास्ट को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि रिलीज के बाद यह भोजपुरी दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय होगी, उनके अनुसार फिल्म एक पारिवारिक और भावनात्मक कहानी पर आधारित है, जिसमें रिश्तों, प्रेम और संघर्ष की झलक देखने को मिलेगी,फिल्म में माही श्रीवास्तव व संचिता बनर्जी के साथ आशीष सिंह बंटी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, इनके अलावा विनीत विशाल विनोद मिश्रा अनूप अरोड़ा रिंकू आयुषी स्वीटी सिंह राजपूत अंशू तिवारी साहब लालधारी रमेश द्विवेदी सुधाकर मिश्रा रूपेश मिश्रा रागिनी राय जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे|

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *