चंपावत में भीषण सड़क हादसा, बारात का वाहन खाई में गिरा, मां बेटे समेत 5 की मौत, 5 लोग घायल

Saiadmin

चंपावत। पिथौरागढ़ जिले के सेराघाट क्षेत्र से चंपावत के पाटी आई बरातियों की कार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गुरुवार देर रात पाटी के बालातड़ी से वापस लौटते समय बरातियों की कार घाट के आस बा क्षेत्र में गहरी खाई में गिर गई।

हादसे में मां बेटा समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को लोहाघाट उप जिला अस्पताल लाया गया है।

आपदा परिचालन केंद्र को रात तीन बजे घटना की सूचना मिली। इसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके को रवाना हुई।

प्रशासन मृतकों का ब्योरा जूटा रहा है। मृतकों के शवों को भी खाई से निकालने के बाद लोहाघाट उप जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है की शादी समारोह संपन्न होने के बाद बारात वापस गांव के लिए लौट रही थी।

सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख

माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर तहसील बाराकोट (चंपावत) में बागधारा के समीप हुए वाहन दुर्घटना में 05 लोगों के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

माननीय मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस अत्यंत दुःखद घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ होने की कामना करते हुए उनके उपचार एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं।

बोलेरो में सवार थे 10 लोग

वाहन संख्या यूके 04 टीबी 2074 बोलेरा है। उसमें 10 लोग सवार थे। वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिरा है। मृतकों में मां बेटे भी शामिल हैं।

मृतकों के नाम

बिलासपुर निवासी 28 वर्षीय भावना चौबे, भावना का छह वर्षीय बेटा प्रियांशु, 40 वर्षीय प्रकाश उनियाल। पंतनगर निवासी 35 वर्षीय केवल चंद्र उनियाल, 32 वर्षीय सुरेश नौटियाल।

ये हैं घायल

रुद्रपुर धीरज पुत्र प्रकाश चंद्र। लाखतोली निवासी 14 वर्षीय राजेश पुत्र उमेश चंद्र जोशी। दिल्ली निवासी पांच वर्षीय चेतन चौबे पुत्र सुरेश चौबे। किलोटा निवासी भास्कर पांडा, सल्ला भाटकोट, सेराघाट पिथौरागढ़ निवासी 38 वर्षीय वाहन चालक देवदत्त पुत्र रामदत्त।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *