आगरा। शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों के उल्लंघन को देखते हुए वाटर वर्क्स चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार (IPS) के निर्देशन में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस टीम ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान कई वाहनों को रोककर जांच की गई और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उनके चालान काटे गए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज निकलती है, जिससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और आम लोगों को परेशानी होती है। साथ ही यह मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का भी उल्लंघन है।
ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं और यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आगरा में मॉडिफाइड साइलेंसर पर सख्ती, ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान
Leave a Comment
