विवादित फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल, प्रतिबंध की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Saiadmin

रुदौली में अधिवक्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

अयोध्या। तहसील रुदौली में प्रस्तावित वेबसीरीज़/फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। फिल्म को कथित रूप से एक समुदाय की छवि धूमिल करने वाला बताते हुए अधिवक्ताओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता को सौंपा गया।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि उक्त फिल्म की विषयवस्तु सामाजिक समरसता को प्रभावित कर सकती है और एक विशेष वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि फिल्म की सामग्री की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और आवश्यक होने पर इसके प्रसारण/प्रदर्शन पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए।
इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी अजीमुद्दीन ने कहा कि किसी भी फिल्म या वेबसीरीज़ को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर समाज में वैमनस्य फैलाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण यादव और महामंत्री अमर सिंह यादव ने भी प्रशासन से गंभीरता से संज्ञान लेने की अपील की। ज्ञापन सौंपने के मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता साहब सारण वर्मा, कोषाध्यक्ष बालेन्द्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर पिंटू, मनोज यादव, सन्दीप यादव, मो. आमिर खान, दीपक कुमार, कौशल मिश्रा, प्रमोद यादव, सुरेन्द्र यादव, धनीराम यादव, हरिशंकर वर्मा, आशीष तिवारी, हरी नारायण यादव सहित समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के महासचिव अमर नाथ यादव, कमलेश यादव, नितिन यादव, निर्मल यादव, अशोक यादव, सन्दीप यादव, वीरेंद्र यादव, राम नेवाज यादव, समर पाल सिंह यादव (एडवोकेट), हुकुम सिंह यादव, राम कुमार यादव, अनिल यादव, डॉ. सोनू और युवराज यादव समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *