उत्तराखंड के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार कल देंगे विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा

Saiadmin

गैरसैंण: भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र का आज पहला दिन है. विधानसभा सत्र का पहला दिन ही हंगामे भरा रहा. भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र के पहले ही दिन खानपुर विधायक उमेश कुमार ने बड़ा ऐलान किया. खानपुर विधायक उमेश कुमार ने भराड़ीसैंण में विधायकी से इस्तीफे का ऐलान किया.

उमेश कुमार ने कहा-

मेरा मन खिन्न हो चुका है. मैं दुखी और व्यथित हूं. हम लोग जिस जनपद से आते हैं उसकी लड़ाई भी सदन में नहीं लड़ पा रहे हैं. हमारे विधायक हमारे साथ खड़े होकर नहीं लड़ पा रहे हैं. मैं साढ़े चार साल से विपक्ष की तरफ उम्मीद भरी नजरों से ये देखता रहा कि ये भ्रष्ट्राचार के मुद्दे पर साथ देंगे, जनता या किसानों के मुद्दे पर मेरा साथ देंगे, लेकिन विपक्ष ने भी हमारा साथ नहीं दिया. अब अकेले लड़ने वाली स्थिति है.

-उमेश कुमार, विधायक

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा अब हम कोशिश करेंगे कि सदन में अपने लोगों की संख्या बढ़ाई जाये. जिससे हम हरिद्वार के लोगों की लड़ाई लड़ सके. उन्होंने कहा हम उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ना चाहते हैं. उत्तराखंड की बात करना चाहते हैं. उन्होंने कहा हमें विपक्ष की तरफ मदद के लिए न देखना पड़े ऐसी कोशिश करेंगे.

नया विपक्षी दल तैयार करने के सवाल पर उमेश कुमार ने कहा वे एक प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा लोग अगर साथ जुड़ेंगे तो वे ऐसा जरुर करेंगे. उमेश कुमार ने लोगों को अगर लगेगा कि वह महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार की बात करेगा तो वे साछ देंगे. उमेश कुमार ने कहा वे 8 से 10 सीटों पर चुनाव लड़वाने की सोच रहे हैं. उन्होंने कहा जहां जहां से लोग उनसे संपर्क करेंगे वे वहां दस्तक देंगे.

उमेश कुमार ने कहा उत्तराखंड ने सभी दलों को देख लिया है. सभी को मौका दे दिया है. इसके बाद भी कुछ नहीं बदला है. ऐसे में वे अपनी ओर से बदलाव की कोशिश करेंगे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *