अयोध्या में ‘वर्चस एकेडमी’ ने तेज किया एडमिशन अभियान

Saiadmin

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा नया आयाम

अयोध्या। शहर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर ‘वर्चस एकेडमी’ ने अपना प्रवेश अभियान तेज कर दिया है। संस्थान की ओर से छात्रों और अभिभावकों तक पहुंच बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन मिल सके।
इस एकेडमी का शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा और बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। वहीं, अयोध्याधाम के पूज्य संत जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्या भास्कर महाराज के कृपापात्र स्वामी हरिनारायण आचार्य जी महाराज ने संस्थान को आशीर्वाद प्रदान किया।
संस्थान की नींव डॉ. अम्बरीश (एम.डी. आयुर्वेद, गोल्ड मेडलिस्ट, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय), भूतपूर्व वायुसेना अधिकारी सतीश और निखिल द्वारा रखी गई है। उद्घाटन के दौरान सभी अतिथियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
एकेडमी प्रबंधन के अनुसार, यहाँ NEET, IIT-JEE, B.Sc. Nursing, CUET जैसी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। साथ ही कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए मजबूत फाउंडेशन कोर्स भी उपलब्ध हैं, ताकि शुरुआती स्तर से ही विद्यार्थियों को सही दिशा मिल सके।
संस्थान का परिसर साकेतपुरी रोड, देवकाली बाईपास के पास स्थित है, जो छात्रों के लिए सुगम और सुविधाजनक बताया जा रहा है। यहाँ कोटा, महाराष्ट्र, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी जैसे शैक्षणिक केंद्रों से जुड़े अनुभवी शिक्षकों की टीम पढ़ा रही है। आधुनिक शिक्षण तकनीकों, नियमित टेस्ट सीरीज और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के जरिए छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया जा रहा है।
प्रबंधन ने जानकारी दी कि 5 अप्रैल को निःशुल्क छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि नए सत्र की कक्षाएं 10 अप्रैल से शुरू होंगी।
स्थानीय स्तर पर इस पहल को लेकर छात्रों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस तरह की पहल से क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद मिलेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *