दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के ब्रह्मपुरी वार्ड 229 में भारतीय जनता पार्टी (महिला मोर्चा) की जिला उपाध्यक्ष डॉ. दीपमाला सिंह के नेतृत्व में एकमात्र पहली बार दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. दीपमाला सिंह की सामाजिक संवेदनशीलता एवं जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।
इस अवसर पर घोंडा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री अजय महावर जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा जिला अध्यक्ष डॉ. यू.के. चौधरी जी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए और डॉ. दीपमाला सिंह के सेवा कार्यों की खुलकर भूरि भूरि सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. दीपमाला सिंह निरंतर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का कार्य कर रही हैं, जो भाजपा की सेवा और समर्पण की भावना को सशक्त रूप से दर्शाता है एवं अतुलनीय अनुसरणीय है।
डॉ. दीपमाला सिंह द्वारा आयोजित इस शिविर के माध्यम से मॉडर्न व्हीलचेयर, अत्याधुनिक बैटरी चालित ई-रिक्शा, टी एल एम किट, इलेक्ट्रॉनिक व्हील चेयर, मोटाइज्ड ट्राइसाइकिल, हियरिंग ऐड, बैसाखी, ट्राइपॉड एवं कॉलर नेक, कमर बेल्ट, घुटने की पट्टी, जॉय स्टिक,बैसाखी तथा अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिससे दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड,आभा कार्ड, ई श्रम कार्ड और फ्री नर्सिंग कोर्स में डॉक्टर दीपमाला सिंह द्वारा चयनित कन्याओं को विधायक जी के कर कमलों द्वारा ट्रॉफी प्रदान की और कन्याओं को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और डॉक्टर दीपमाला सिंह को इस नारी शक्ति-महिला आर्थिक सशक्तिकरण की एक नई अनोखी पहल के लिए प्रशंसा की। sउल्लेखनीय है कि इससे पूर्व उनके प्रयासों से सैकड़ों दिव्यांगजनों का पंजीकरण एवं चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया था, जो उनकी दूरदर्शी एवं संगठित कार्यशैली को प्रदर्शित करता है।
डॉ. दीपमाला सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा ही उनका प्रमुख लक्ष्य है और वे भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य करती रहेंगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता के सहयोग एवं पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कैप्टन वेद पाल सिंह, कांग्रेस वरिष्ठ नेतानत्थू सिंह नंबरदार, सूरज प्रकाश, उर्मिल नौटियाल, राम नरेश पराशर (सांसद प्रतिनिधि), जितेंद्र भदौरिया (पूर्व ब्रह्मपुरी मंडल अध्यक्ष), विपिन शर्मा, भाजपा दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता ब्रजमोहन शर्मा, राहुल पराशर एवं राहुल तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त ALIMCO टीम की ओर से अंजली शर्मा के नेतृत्व में प्रिया चौधरी, अभय एवं अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं डॉ. दीपमाला सिंह की टीम में डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. तान्या दुआ, ऐश्वर्या, युवराज, पंपा घोष, गरिमा एवं शिवम का विशेष योगदान रहा।
मीडिया टीम ने भी कार्यक्रम की व्यापक कवरेज करते हुए जनप्रतिनिधियों, आयोजक एवं लाभार्थियों से संवाद किया।
यह आयोजन न केवल एक सामाजिक पहल के रूप में सफल रहा, बल्कि डॉ. दीपमाला सिंह के मजबूत जनसंपर्क, प्रभावी नेतृत्व और समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण को भी उजागर करता है, जिससे क्षेत्रीय राजनीति में उनकी सक्रिय और संवेदनशील छवि और सशक्त हुई है।
डॉ. दीपमाला सिंह निरंतर समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहकर क्षेत्र के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं। वे जनहित, समाजहित और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को साकार करते हुए सेवा, समर्पण और संगठन के मूल मंत्र पर आगे बढ़ रही हैं। उनका संकल्प है कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाती रहेंगी और पार्टी को सशक्त बनाने में अपना योगदान देती रहेंगी।
