व्योम त्यागी ने के.वी रीजनल गेम्स में लगातार चौथी बार जीता स्वर्ण पदक

Saiadmin

व्योम त्यागी का के.वी रीजनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन, नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

उत्तर प्रदेश के आगरा में 5 मई से 7 मई 2026 तक आयोजित 55वीं के.वि.स. संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत ताइक्वांडो प्रतियोगिता अंडर-19 के 55 किलोभार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 वर्षीय खिलाड़ी व्योम त्यागी ने लगातार चौथे वर्ष स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
रीजनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही व्योम त्यागी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। अपनी मेहनत, अनुशासन और बेहतरीन खेल प्रतिभा के दम पर व्योम आज युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनते जा रहे हैं।
ताइक्वांडो का यह उभरता हुआ खिलाड़ी देशभर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अब तक 50 से अधिक पदक अपने नाम कर चुका है। व्योम की इस शानदार उपलब्धि पर
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कमला नेहरू नगर के प्राचार्य अरुण शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं वसुंधरा स्थित एमडब्ल्यूएस एकेडमी एवं भारतीय टीम के कोच संदीप चौहान ने कहा कि व्योम त्यागी ने कठिन मेहनत और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है और आने वाले समय में वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
व्योम की इस सफलता से परिवार एवं विद्यालय में खुशी का माहौल है तथा सभी ने उन्हें नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *