वाहिद अंसारी मुठभेड़ में ढेर: सऊदी से लौटा, पूर्वांचल में फैलाया जुर्म का जाल; 10 साल में दर्ज हुए 35 मामले

Saiadmin

अंबेडकरनगर/फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश पुलिस के दो जिलों में हुए एनकाउंटर के दौरान गाजीपुर के सुपारी किलर को ढेर कर दिया गया है. मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान वाहिद अंसारी के रूप में हुई है. उसका संबंध बिल्‍लू इंदौरिया गैंग से था. वहीं फिरोजाबाद में एटा के कैंटर (ट्रक) चोरी करने वाले शातिर जाकिर हुसैन का हाफ एनकाउंटर किया गया है. उसके पैर में पुलिस की गोली लगी है.

अंबेडकरनगर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि मंगलवार रात थाना अकबरपुर के शिवबाबा धाम के पास एसओजी टीम के साथ खुद चेकिंग अभियान के दौरान मौजूद थीं. रात करीब 12 बजे एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध तेज रफ्तार से बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश करने लगे. पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें थाना प्रभारी घायल हो गए.

बदमाशों के भागने पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और जवाबी फायरिंग की. मुठभेड़ में एक बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जबकि दूसरा बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. घायल बदमाश को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ​मृत बदमाश की पहचान गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र निवासी वाहिद अंसारी के रूप में हुई है.

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वाहिद पर लूट, हत्या, डकैती, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत कुल 35 मुकदमे दर्ज हैं. वह गोरखपुर के कैंट थाने से वांछित चल रहा था और कुख्यात बिट्टू इंदौरी गैंग का सक्रिय सदस्य था जो पूर्वांचल में लंबे समय से हथियारों की तस्करी और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग जैसे अपराधों में लिप्त था.

बुलेटप्रूफ जैकेट से बची जान

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के अनुसार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी. इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अकबरपुर भूपेन्द्र सिंह के बाएं हाथ में गोली लग गई. इसके अलावा बदमाशों की फायरिंग में प्रभारी सर्विलांस सेल दारोगा विनोद यादव को भी गोली लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट ने जान बचा ली. वहीं हाथ में गोली लगने से स्वाट टीम के मुख्य आरक्षी सोनू यादव भी घायल हुए हैं.

वाहिद का आपराधिक इतिहास

-मु0अ0सं0-651/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 अकबरपुर अम्बेडकरनगर.

-मु0अ0सं0 237/14, धारा 323, 504, 307 IPC, थाना देवगांव, आजमगढ़.

-मु0अ0सं0 174/16, धारा 307/34 IPC, थाना जहानागंज, आजमगढ़.

-मु0अ0सं0 177/16, धारा 3/25 Arms Act, थाना जहानागंज, आजमगढ़.

-मु0अ0सं0 178/16, धारा 4/25 E.X.P. Act, थाना जहानागंज, आजमगढ़.

-मु0अ0सं0 295/16, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना जहानागंज, आजमगढ़.

-मु0अ0सं0 113/16, धारा 392/411 IPC, थाना रानी की सराय, आजमगढ़.

-मु0अ0सं0 184/16, धारा 392/411 IPC, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़.

-मु0अ0सं0 192/16, धारा 392/411 IPC, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़.

-मु0अ0सं0 287/16, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़.

-मु0अ0सं0 186/16, धारा 392/411 IPC, थाना रानी की सराय, आजमगढ़.

-मु0अ0सं0 579/15, धारा 386 IPC, थाना बहरियाबाद, गाजीपुर.

-मु0अ0सं0 264/16, धारा 392/411 IPC, थाना कोतवाली, आजमगढ़.

-मु0अ0सं0 438/16, धारा 307/504 IPC, थाना सादात, गाजीपुर.

-मु0अ0सं0 88/16, धारा 392 IPC, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़.

-मु0अ0सं0 403/16, धारा 380/411/120B IPC, थाना फेस-2, गौतमबुद्ध नगर.

-मु0अ0सं0 107/16, धारा 307/34 IPC, थाना तरवां, आजमगढ़.

-मु0अ0सं0 157/16, धारा 392/411 IPC, थाना जहानागंज, आजमगढ़.

-मु0अ0सं0 287/16, धारा 3(1) G. Act, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़.

-मु0अ0सं0 451/16, धारा 307/324/398 IPC, थाना सैदपुर, गाजीपुर.

-मु0अ0सं0 272/16, धारा 307/394/411 IPC, थाना नन्दगंज, गाजीपुर.

-मु0अ0सं0 556/16, धारा 120B/394/411 IPC, थाना खानपुर, गाजीपुर.

-मु0अ0सं0 440/17, धारा 379/411/467/468/420 IPC, थाना सारनाथ, वाराणसी.

-मु0अ0सं0 15/18, धारा 147/149/302/34/120B IPC व 3/25 Arms Act, थाना सादात, गाजीपुर.

-मु0अ0सं0 26/18, धारा 379 IPC, थाना सादात, गाजीपुर.

-मु0अ0सं0 38/18, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना सादात, गाजीपुर.

-मु0अ0सं0 31/18, धारा 25 A Act, थाना सादात, गाजीपुर.

-मु0अ0सं0 31/18, धारा 394/302/411 IPC, थाना बहरियाबाद, गाजीपुर.

-मु0अ0सं0 30/18, धारा 394 IPC, थाना बहरियाबाद, गाजीपुर.

-मु0अ0सं0 70/18, धारा 394 IPC, थाना सैदपुर, गाजीपुर.

-मु0अ0सं0 15/19, धारा 3(1) G. Act, थाना बहरियाबाद, गाजीपुर.

-मु0अ0सं0 7/19, धारा 386/506/120B IPC, थाना बहरियाबाद, गाजीपुर.

-मु0अ0सं0 50/19, धारा 386/506 IPC, थाना बहरियाबाद, गाजीपुर.

-मु0अ0सं0 232/19, धारा 147/148/149/302/307/120B/504/506/34 IPC, 7 CLA Act, 3(2)V SC/ST Act, थाना बल्दीराय, सुल्तानपुर.

-मु0अ0सं0 84/20, धारा 2, 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना बल्दीराय, सुल्तानपुर,

-मु0अ0सं0 0306/2023, धारा 3/25/8 Arms Act, थाना जीआरपी पं. दीनदयाल उपाध्याय, चंदौली.

फिरोजाबाद में एटा बदमाश गिरफ्तार

फिरोजाबाद पुलिस टीम ने एटा के बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी बदमाश पर रामगढ़ थाने से कैंटर गाड़ी चोरी का मामला दर्ज था.

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान कैंटर चोरी के मामले में वांछित शातिर बदमाश जाकिर हुसैन निवासी एटा को गिरफ्तार किया गया है. मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है. उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी के उपकरण और नकदी बरामद हुई है. इसके अलावा 12 हजार 100 रुपये नकद बरामद हुए हैं. घायल अभियुक्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *