ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फिरोज खान पुत्र रशीद बेग उर्फ जमालुद्दीन को रेलवे ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर गैंग बनाकर लूट एवं घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहा है। उसके विरुद्ध थाना सूरजपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वह काफी समय से फरार चल रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त फिरोज खान (उम्र करीब 35 वर्ष) निवासी मयूर विहार डासना, थाना मसूरी, गाजियाबाद का रहने वाला है। उसके खिलाफ गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में चोरी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
Leave a Comment
