अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, जारचा पुलिस की कार्रवाई

Saiadmin

गौतमबुद्धनगर। थाना जारचा पुलिस ने अवैध शस्त्र के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर 23 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए छौलस मार्ग से कुलदीप कुमार को धर दबोचा गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कुलदीप कुमार पुत्र जयराज, निवासी ग्राम आनन्दपुर, थाना जारचा, जनपद गौतमबुद्धनगर (उम्र लगभग 31 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और .32 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना जारचा पर मु0अ0सं0- 71/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *