वाराणसी की 34वीं वाहिनी पीएसी के जवानों ने प्रयागराज में यमुना नदी में डूबते हुए एक युवक की जान बचाई। दलनायक ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में आरक्षी संजीत मौर्या और आरक्षी राजेंद्र कुमार पाल ने अपनी जान की परवाह किए बिना युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
सेनानायक डॉ मीनाक्षी कात्यायन IPS ने जवानों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने पीएसी जवानों की प्रशंसा की।
