82वीं हनुमान चालीसा मेहंदीपुर बालाजी (राजस्थान) में हवन व भंडारे के साथ आयोजित किया जायेगा

Saiadmin

श्री राम हनुमान सेवा समिति द्वारा 82वीं हनुमान चालीसा का आयोजन मेहंदीपुर बालाजी, राजस्थान में किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस पावन अवसर पर विधि-विधान से हनुमान चालीसा पाठ के साथ हवन एवं भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि दिनांक 16 मार्च 2026, मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से भक्तगण मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
समिति के पदाधिकारियों ने सभी भक्तों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुक्तानंद प्रधान, राष्ट्रीय सचिव श्री रामनिवास यादव, श्री अनिल मास्टर, श्री राजेंद्र यादव (पूर्व मंत्री), कोषाध्यक्ष श्री राकेश यादव, समिति कोषाध्यक्ष श्री सतपाल यादव तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अशोक यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *