गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र में किसानों ने जीडीए पर गैर-अधिग्रहित जमीन को लेकर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि जिन जमीनों का अभी तक अधिग्रहण नहीं हुआ है, उन पर वे केवल अस्थायी टेली-खोखे रखकर अपना गुजर-बसर कर रहे हैं और किसी प्रकार का पक्का निर्माण नहीं किया गया है।
किसानों के अनुसार संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसके बावजूद जीडीए द्वारा उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है। इस संबंध में किसानों ने जिला अधिकारी गाजियाबाद को प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि जब तक जमीन का अधिग्रहण नहीं होता, तब तक किसानों को परेशान न किया जाए।
भारतीय किसान संगठन एकता और क्षेत्र के किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों के साथ इस प्रकार का व्यवहार जारी रहा तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
