डाइट में दो दिवसीय आईसीटी प्रशिक्षण संपन्न, आधुनिक तकनीकी से लैस होंगे शिक्षक…

Saiadmin

मथुरा। जनपद में शिक्षकों के शैक्षिक उन्नयन हेतु आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लास पर आधारित बारह बैचों में शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का ‘ आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मथुरा में किया गया। यह प्रशिक्षण डायट प्राचार्य श्री मुकेश अग्रवाल के मार्गदर्शन, बीएसए रतन कीर्ति के निर्देशन और प्रशिक्षण प्रभारी डायट प्रवक्ता संतोष कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को तकनीकी रूप से इतना सक्षम बनाना है कि वे जटिल विषयों को डिजिटल माध्यम से छात्रों के लिए सरल और रोचक बना सकें।
इस विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से जिले की शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर और अधिक सुदृढ़ करने की रूपरेखा तैयार की गई।12 बैचों में 600 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया,
इस वृहद प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 50-50 के कुल 12 बैच में किया गया। इसमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए शिक्षकों, एआरपी, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारियों एवं डायट प्रवक्ताओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान राज्यस्तरीय मास्टर ट्रेनर के रूप में राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त नरेन्द्र चौधरी और एसआरजी शिवकुमार ने प्रतिभागी शिक्षकों को आईसीटी लैब के प्रभावी उपयोग. स्मार्ट क्लास के माध्यम से रोचक शिक्षण, डिजिटल टूल्स एव ई-कंटेंट निर्माण की विस्तृत जानकारी प्रदान की। मास्टर टेनरों द्वारा स्मार्ट बोर्ड के व्यावहारिक प्रयोग तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विशेष सत्र आयोजित किए गए सभी प्रतिभागियों ने मास्टर ट्रेनर नरेन्द्र चौधरी और शिवकुमार द्वारा प्रदत्त प्रशिक्षण की सराहना करते हुए इस कार्यशाला को अत्यंत लाभकारी बताया और संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आईसीटी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करेंगे।
डाइट पर सूर्यकांत शर्मा, पीयूष, डीसी ट्रेनिंग विक्रांत, डीसी आईसीटी अखिलेश कुमार, दलजीत सिंह, सचिन, शहरी बाबू आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *