UGC Regulations–2026 रोलबैक हेतु महासंग्राम: 8 मार्च को चलो दिल्ली!

Saiadmin

गौतम बुद्ध नगर पश्चिमी उत्तरप्रदेश, आमन्त्रण एवं ज्ञापन यात्रा – UGC रोलबैक महा आंदोलन – 8 मार्च 2026, दोपहर 12 बजे, रामलीला मैदान, दिल्ली। चलो दिल्ली क्षत्रिय करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत जी ठाकुर संग्राम सिंह चौहान नोएडा मानव अध्यक्ष विपिन सिंह सूर्यवंशी प्रदेश प्रवक्ता अभिनव चौहान सचिन नोएडा महानगर विशाल चौहान सूरज परिहार उपाध्यक्ष आशीष चौहान अंकित चौहान अशोक चौहान राजन चौहान मोहित चौहान अजीत चौहान

मुख्य मांगे :-
1. UGC Regulations–2026 को असंवैधानिक होने के कारण तुरंत पूर्णतः रोलबैक किया जाए।
2. सामान्य / अनारक्षित वर्ग को भी स्पष्ट संवैधानिक व विधिक संरक्षण दिया जाए।
3. गजट अधिसूचना की सभी परिभाषाएँ स्पष्ट, वस्तुनिष्ठ व गैर-मनमानी बनाई जाएँ।
4. इक्विटी समितियों में संतुलित, निष्पक्ष व समावेशी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए।
5. झूठी व दुर्भावनापूर्ण शिकायतों पर कठोर दंडात्मक प्रावधान जोड़े जाएँ।
6. नई समीक्षा/क्रियान्वयन समिति में हमारे संगठन/समुदाय के प्रतिनिधि को शामिल किया जाए।
7. ऐसे नियम बनाए जाएँ जो सामाजिक समरसता व राष्ट्रीय एकता को मजबूत करें, न कि विभाजन बढ़ाएँ।
8. इस असंवैधानिक गजट के निर्माण में जिम्मेदार व्यक्तियों की निष्पक्ष जाँच कर कार्रवाई हो।
9. एंटी-रैगिंग एक्ट को पुनः लागू किया जाए।
10. विश्वविद्यालय प्रशासन की जवाबदेही तय कर दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस प्रकार के असंतुलित, मनमाने एवं संविधान-विरोधी नियम न केवल संवैधानिक समानता एवं विधि के समक्ष समान संरक्षण के सिद्धांतों के प्रतिकूल हैं, बल्कि सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता को क्षति पहुँचाते हुए नागरिकों के मध्य विभाजन उत्पन्न करने का कार्य कर रहे हैं, जो विधि एवं संविधान की दृष्टि में किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *