शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने गुरु को किया सम्मानित

Saiadmin

गुरु ही जीवन की दिशा और सफलता का आधार विद्यार्थी

नोएडा, 5 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने आदरणीय शिक्षक श्री नागेंद्र पंडित जी के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने गुरु का सम्मान कर उनके प्रति अपना आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षक के सम्मान में केक काटकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रीति, ज्योति सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक के साथ बिताए अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम की शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा और सही मार्गदर्शन भी प्रदान करते हैं।
विद्यार्थियों ने कहा, “हमारे शिक्षक हमें केवल शिक्षा नहीं देते, बल्कि हर कठिन परिस्थिति में हमारा मार्गदर्शन करते हैं। उनका स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन हमारे जीवन में हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।”
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षक के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि एक सच्चा शिक्षक स्वयं संघर्ष और परिश्रम की राह पर चलते हुए अपने विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का कार्य करता है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने एक स्वर में कहा कि “गुरु वह दीपक हैं, जो स्वयं जलकर अपने शिष्यों के जीवन में ज्ञान और सफलता का प्रकाश फैलाते हैं।” शिक्षक दिवस का यह आयोजन गुरु-शिष्य के बीच सम्मान, विश्वास और आत्मीयता की भावना को और मजबूत करने वाला रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *