ईकोटेक-3 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹25,000 का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Saiadmin

गौतमबुद्धनगर। थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 19 मार्च 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त नूर उर्फ सोनू उर्फ छोटू (28 वर्ष) पुत्र इसराइल को चौगानपुर गोलचक्कर के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया। वह मूल रूप से ग्राम सातवीटा, थाना ग्वाल पोखर, जिला उत्तरी दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) का निवासी है, जबकि वर्तमान में ग्राम हबीबपुर, थाना ईकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर में रह रहा था।
आपराधिक इतिहास: अभियुक्त के खिलाफ थाना ईकोटेक-3 में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें बीएनएस की विभिन्न धाराएं एवं आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट शामिल हैं। वर्ष 2024 से 2026 के बीच उस पर कुल 6 मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
पुलिस का कहना है कि आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर अन्य अपराधों के खुलासे की भी संभावना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *