नोएडा, थाना सेक्टर-39 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 24.03.2026 को महर्षि आश्रम के पास से अभियुक्त अदनान हुसैन पुत्र मुबारिक हुसैन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से ग्राम भवानीगंज नयाबाजार, जनपद पिथौरागढ़ (उत्तराखण्ड) का निवासी है तथा वर्तमान में त्रिलोकपुरी, दिल्ली में रह रहा था। उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है।
इस संबंध में थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर पर मु0अ0सं0 128/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई
Leave a Comment
