सेक्टर-8:
सेक्टर-8 स्थित एक कोचिंग सेंटर में शिक्षक नागेंद्र प्रजापति द्वारा लंबे समय से गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को कम फीस में शिक्षा प्रदान की जा रही है। उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम हाल ही में घोषित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के परिणाम में देखने को मिला।
दिनांक 30 मार्च 2026 को घोषित CTET परीक्षा में उनके द्वारा पढ़ाई गई छात्रा प्रीति कुमारी, पुत्री अनिल गुप्ता, ने सफलता प्राप्त की है। प्रीति कुमारी ने कठिन परिस्थितियों में रहकर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि झुग्गी में रहकर पढ़ाई करना काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन माता-पिता और गुरु नागेंद्र प्रजापति के मार्गदर्शन व सहयोग से यह संभव हो सका।
प्रीति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु को देते हुए कहा कि उन्होंने हर संभव मदद की और हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि “जगह छोटी या बड़ी नहीं होती, अगर शिक्षक समर्पित हो तो हर परिस्थिति में सफलता पाई जा सकती है।”
प्रीति कुमारी का सपना अब सरकारी शिक्षक बनना है और वे अपने गुरु के दिखाए रास्ते पर चलकर समाज के अन्य बच्चों को भी शिक्षित करना चाहती हैं।
यह सफलता इस बात का उदाहरण है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक की मेहनत रंग लाई, छात्रा ने CTET परीक्षा में पाई सफलता
Leave a Comment
