केंद्रीय विद्यालय आईएमए परिसर में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान, लगाए गए 60 पौधे

Saiadmin

देहरादून। क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति की ओर से रविवार को प्रेमनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय, भारतीय सैन्य अकादमी परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अमलतास, सिल्वर ओक, कनेर, चंपा, गुलमोहर और केसिया सामिया सहित विभिन्न प्रजातियों के 60 पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में वर्ष 2023 में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही मीनू कलिरमण विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने समिति के सदस्यों के साथ पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए समिति के लगातार किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।विद्यालय के प्रधानाचार्य मामचंद ने पौधों के संरक्षण, सिंचाई और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी लेने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड में कमजोर मानसून, ग्लोबल वार्मिंग और तेजी से पिघलते ग्लेशियर पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती हैं। ऐसे में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राम कपूर, उपाध्यक्ष रणदीप अहलूवालिया, सचिव जेपी किमोठी, कोषाध्यक्ष शंभू शुक्ला, मुख्य अतिथि डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, समिति के अन्य सदस्य तथा विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *