सीएम धामी का पप्पू यादव पर हमला, बोले संतों और सनातन का अपमान करने वालों के खिलाफ है ऑपरेशन कालनेमि

Saiadmin

हरिद्वार दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव के विरोध प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पप्पू यादव और उनका समूह हमारे संतों, महापुरुषों और भगवाधारियों का मजाक उड़ाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें यह दर्शाती हैं कि उन्हें संत समाज और सनातन परंपरा के प्रति सम्मान नहीं है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ ही ऑपरेशन कालनेमि चलाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी सनातन पर आस्था या परंपराओं पर सवाल उठते हैं, तब ऐसे नेताओं की ओर से एक शब्द भी नहीं बोला जाता। उनके अनुसार यह सब केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए किया जाता है, क्योंकि उन्हें डर रहता है कि यदि वे सनातन के पक्ष में खुलकर बोलेंगे तो उनका एक बड़ा वोट बैंक उनसे दूर हो सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *