गाजियाबाद: गाजियाबाद के मोदीनगर में शनिवार को निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. घटना के बाद प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
पुलिस ने बताया कि मोदीनगर के सीकरी में मकान का लेंटर डालते वक्त अचानक शटरिंग टूट गई. हादसे में मौके पर काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए, जिसमें उनकी मौत हो गई. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासन एवं नगर पालिका की टीम में घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.
मोदीनगर थाना क्षेत्र स्थित सीकरी गांव में सत्येंद्र के मकान में लिमिटेड डाल रहा था. करीब सात मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे. फिलहाल पांच लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है और अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मिली जानकारी के मुताबिक हादसा तकरीबन सुबह 9:00 बजे की है.
मलबे में अभी भी कोई लोगों के फंसे होने की आशंका
डीसीपी ग्रामीण एसएन तिवारी के मुताबिक, घटना सुबह तकरीबन 9:00 बजे की है. सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. सत्येंद्र नामक व्यक्ति के मकान का लेंटर डाला जा रहा था. अचानक लेटर भरभराकर गिर गया, जिसमें कुछ लोग दब गए. तत्काल एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और फायर विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. मलबे में दबे पांच लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है. अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मलबे में अभी कितने लोग और दबे हैं, इसके बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
स्थानीय विधायक भी मौके पर मौजूद
घटना की सूचना मिलने पर मोदीनगर विधायक मंजू सिवाच मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में स्थानीय पुलिस से जानकारी ली. विधायक मंजू सिवाच ने कहा, हमारी पूरी टीम मौके पर है और प्रशासन के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग कर रही है. घटना के पीछे क्या कुछ कारण रहा यह तो जांच का विषय है लेकिन पीड़ित परिवारों के साथ हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं. हर संभव मदद पीड़ित परिवारों को उपलब्ध कराई जाएगी. तहसील और नगर पालिका की टीमें में भी लगी हुई है.
