13 अप्रैल 2026 नोएडा
मोहियापुर में भारतीय किसान यूनियन की एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता चौधरी गोपीचंद लोहिया ने की एवं संचालन जिला महासचिव विपिन प्रधान द्वारा किया गया।
संगोष्ठी में ग्रामीणों एवं किसानों ने प्राधिकरण के खिलाफ भारी रोष व्यक्त किया। उन्होंने श्मशान घाट, नाली, सड़क, सीवर, साफ-सफाई सहित अन्य जनसमस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत कराया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
वहीं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी ने कहा कि बे-मौसम बरसात और ओलावृष्टि से प्रदेश के किसानों की मेहनत बर्बाद होना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने बताया कि फसलें तबाह हो चुकी हैं और किसान आज गहरे संकट में खड़ा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि तुरंत सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।
इसी दौरान जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर श्रमिकों द्वारा किए गए उग्र आंदोलन की निंदा करते हुए कहा कि आज के महंगाई के दौर में सामान्य कर्मचारियों और वेतनभोगी श्रमिकों के लिए कम वेतन में परिवार चलाना बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने सरकार से अपील की कि श्रमिकों को उनकी मेहनत के अनुरूप उचित वेतन एवं आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएं।
कार्यक्रम के दौरान राकेश लोहिया समेत सैकड़ों युवाओं ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत में आस्था व्यक्त करते हुए भारतीय किसान यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने टोपी पहनाकर सभी नए सदस्यों का स्वागत किया।
ग्रामवासियों द्वारा सभी भाकियू पदाधिकारियों का ट्रैक्टर रैली निकालकर एवं पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर
जलकेश बाबूजी, चरण सिंह भाटी, सिंहराज गुर्जर, रविंद्र भगत जी, सुंदर बाबा, प्रवीण बाबा, धीरेस नंबरदार, रामवीर हवलदार, हिमांशु चपराना, सतवीर प्रधान, रमेश चौधरी, राजू नागर, पवन नंबरदार, अशोक डेढ़ा, रविंद्र चौधरी सहित भारी संख्या में युवा एवं किसान उपस्थित रहे।
नोएडा के मोहियापुर में भाकियू संगोष्ठी: किसानों ने प्राधिकरण के खिलाफ जताया रोष
Leave a Comment
