नोएडा (गौतम बुद्ध नगर)-:-सोमवार दिनांक 13 अप्रैल को सुबह 11:00 नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर को घेर लिया जिससे नोएडा प्राधिकरण में अपरा तफरी मच गई । सूचना मिलते ही ओएसडी अशोक कुमार शर्मा नोएडा प्राधिकरण के गेट पर पर पहुंचे एवं किसानों से बातचीत की किसानों ने निम्नलिखित समस्याओं से ओ एस डी राकेश शर्मा जी को अवगत कराया-
1997 से पूर्व जिन किसानों की कृषि योग्य भूमि नोएडा विकास प्राधिकरण के द्वारा इंडस्ट्री लगाने के नाम पर अधिग्रहण की गई थी उसके अधिग्रहण से बेरोजगार हुए किसानों के हितार्थ 9 सूत्रीय मांग पत्र।
मुख्य मांगे इस प्रकार है:-
1-आबादी के लिए 10% विकसित भूमि दी जाये।
1997 से पूर्व जिन किसानों की कृषि योग्य भूमि अधिग्रहण की गई थी उन किसानों को भी उनकी कुल अधिग्रहण भूमि का 10% भूमि विकसित कर उनकी आबादी के लिए दी जाए।
2:-एक समान दर से मुआवजा राशि दी जाय(भेदभाव रहित)
वर्ष 1976 से 1980 तक नोएडा प्राधिकरण ने भिन्न-भिन्न गांवों की कृषि योग्य भूमि का अधिग्रहण अलग-अलग दर से किया कुछ किसानो के द्वारा कम कीमत होने के कारण न्यायालय में अपील दायर की गई । माननीय उच्च न्यायालय ने उनके पक्ष में 28.12 रुपए प्रति गज के निर्णय कई गांवो (उदाहरणार्थ FAPL_509_1983) के लिए करे हैं तथा उन्हें मुआवजा भी दिया गया है अतः आपसे निवेदन है कि जिन लोगों ने अज्ञानता वश या अन्य आर्थिक कारणों से न्यायालय अपील में नहीं जा सके या न्यायालय का रुख नहीं किया उनको भी एक समान नीति के तहत भेदभाव न रखते हुए 28.12 रुपए प्रति गज की दर से मुआवजा राशि कैंप लगाकर वितरित की जाए।
3:-किसानों पर आश्रित भूमिहीनों को आवासीय भूखंड
भूमिहीन किसान व मजदूर जिनकी आजीविका किसानों के कारण चलती थी जैसे हरिजन,कुम्हार,नाई, धोबी,पाल,लोहार आदि परिवारों के सदस्यों को 50 वर्ग गज का आवासीय प्लाट दिया जाए।
4:-नौकरी में आरक्षण का लाभ
जिन किसानों की कृषि योग्य भूमि का अधिग्रहण रोजगार के नाम पर किया गया था अधिग्रहण से पीड़ित परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी दी जाए जो की नोएडा के लीज डीड में प्रावधान है लेकिन जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के द्वारा किसानों को यह लाभ नहीं दिलवाया जा रहा है आप इसमें शासन स्तर पर सख्त कार्रवाई करने की कृपा करें वेंडर जोन में सभी दुकानें यहां के स्थानीय निवासियों को ही दी जाए जिससे सभी किसानों को रोजगार प्राप्त हो सके।
5:- शिक्षण एवं स्वास्थ्य संस्थानों में आरक्षण
प्राइवेट शिक्षण एवं प्राइवेट स्वास्थ्य संस्थानों में किसानों एवं गरीबों के लिए कोटा तय किया गया है लेकिन प्राधिकरण व प्रशासन कोटा के तहत किसानों एवं गरीबों के बच्चों का दाखिला/ईलाज करवाने के बजाय उन्हीं का उत्पीड़न कर रहे हैं जो की एक गंभीर विषय है अतः आप इसकी गोपनीय जांच करा कर कहां-कहां के किस किस संस्थान ने किसानों को इसका लाभ दिया या नहीं दिया पर एक एसआईटी गठित कर किसानों को उनका हक दिलवाने के लिए आवश्यक एवं कठोर कार्रवाई करने की कृपा करें।
6:-2011 आवासीय प्लांट योजना का निस्तारण
2011 कृषक आवासीय प्लाट योजना के सभी आवेदकों किसानों को आवासीय प्लाट देकर कृषक प्लॉट स्कीम 2011 का निस्तारण किया जाए व जिन किसानों ने 2011 में आवेदन किया था सर्वप्रथम उन्हें ही प्लाट दिए जाएं इसके बाद अन्य को प्लॉट देखकर आवासीय कृषक प्लॉट स्कीम 2011 का निस्तारण किया जाए।
7:- प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत आबादी का निस्तारण
1976 से 1997 तक के नोएडा प्राधिकरण के फाउंडर गांवो में आबादियों का बिना सर्वे कर बिना कोई आबादी नक्शा जारी करें बिना किसी प्रकार का भौतिक सत्यापन एवं भौतिक कब्जा किए बिना ही आबादियों का भी अधिग्रहण कर लिया गया था लेकिन उसके पश्चात भी किसी गांव की आबादी का नक्शा प्राधिकरण एवं प्रशासन द्वारा जारी नहीं किया गया जो कि आज भी गंभीर विषय है उन सभी गांवों का आबादी निस्तारण प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत किया जाना अति आवश्यक है जिसकी वजह से नोएडा प्राधिकरण द्वारा बिल्डर की आड़ में नोएडा प्राधिकरण के फाउंडर गांवो के मूल व्यक्तियों का आर्थिक एवं मानसिक उत्पीड़न किया जाता है।
8:-बिना भेदभाव के गांवों का विकास पिछले 8 साल
से गांव के विकास में प्राधिकरण द्वारा बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है ग्रामीण बार-बार गांवों
के विकास के लिए आवेदन कर रहे हैं लेकिन कोई विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं जांच कर कर संबंधित सभी गांव में विकास कार्य शुरू कराए जाए ।
9:-गांवो की सीवर लाइन बदलवायी जाए गांवों में सीवर लाइन ज्यादातर गल चुकी है अतः सर्वे कराकर सभी सेवरल लाइनों को बदलवाने की कृपा करें हो सके तो सीवर लाइन में प्लास्टिक पीवीसी के पाइप का उपयोग कराया जाए। उपरोक्त सभी9 सूत्रीय माँगो को लेकर नोएडा प्राधिकरण में ओएसडी अशोक कुमार शर्मा जी से वार्ता कर ज्ञापन सौंपा गया ओ एस डी अशोक कुमार शर्मा जी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया इस मौके पर इस मौके चौधरी बाली सिंह, रमेश कसाना, ठा जयप्रकाश चौहान,ललित अवाना,राजेंद्र चौहान, पप्पू प्रधान, मास्टर मांगेराम,तेज सिंह अवाना, अमित नागर, अरविंद सेक्रेटरी, रवि कुमार संदीप चौहान बलजीत हवलदार, रज्जाक ठेकेदार अर्जुन प्रजापति,अशोक गुर्जर,मोनू कसाना सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
किसान एकता महासंघ ने क्षेत्रीय किसानों व गांवो की समस्याओं को लेकर नोएडा प्राधिकरण को घेरा ओएसडी को सौंपा ज्ञापन
Leave a Comment
