बस हादसे में मृत दंपत्ति के घर पहुंचे चौधरी शहरयार, परिजनों को बंधाया ढांढस

Saiadmin

दुख की घड़ी में हरसंभव मदद का दिया भरोसा, प्रशासन से सहायता दिलाने की कही बात

अयोध्या। रूदौली क्षेत्र में हुए दर्दनाक बस हादसे में जान गंवाने वाले बुजुर्ग दंपत्ति के घर पहुंचकर सपा नेता चौधरी शहरयार ने परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को श्रद्धालुओं से भरी बस की चपेट में आकर चौहान का पुरवा निवासी 60 वर्षीय राम सजीवन और उनकी 58 वर्षीय पत्नी राजकुमारी की मौत हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एहसान मोहम्मद अली उर्फ चौधरी शहरयार बुधवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।
उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की। चौधरी शहरयार ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
सपा नेता ने परिवार को भरोसा दिलाया कि वे हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहेंगे और जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद उपलब्ध कराएंगे। साथ ही उन्होंने प्रशासन से भी मांग की कि पीड़ित परिवार को तत्काल और उचित सहायता प्रदान की जाए।
इस दौरान जिला सचिव कफील खान, भानु प्रताप यादव, परवेज अहमद, पीर मोहम्मद, प्रमोद, कौशल सहित अन्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *