मुख्यमंत्री आज वृंदावन में मलूक दास जी महाराज की में शामिल होंगे

Saiadmin

वी पी एस खुराना

मथुरा जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार 07 अप्रैल को कान्हा की नगरी वृंदावन के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री यहाँ श्रीमद् जगद्‌गुरू द्वाराचार्य श्री मलूकदास जी महाराज के 452वें पावन जयंती महोत्सव में सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम में आर एस एस मुखियाजी मोहन भागवत भी शामिल होंगे।
शासन द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मिनट-दर-मिनट तय कर दिया गया है। जिलाधिकारी सीपी सिंह एसएसपी श्लोक कुमार ने जिले के अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए हैं।

​तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 1:25 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान द्वारा प्रस्थान करेंगे और 2:10 बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2:35 बजे पवन हंस हेलीपैड, वृंदावन पहुंचेंगे। हेलीपैड से कार द्वारा वे दोपहर 2:50 बजे मलूक पीठ आश्रम पहुंचेंगे।

​मुख्यमंत्री दोपहर 2:50 बजे से 3:50 बजे तक मलूक पीठ आश्रम में आयोजित 452वें जयंती महोत्सव कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। यहाँ एक घंटा व्यतीत करने के बाद वे शाम 4:00 बजे वापस पवन हंस हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे।

​मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। योगी आदित्यनाथ को ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, जिसमें एन.एस.जी. कवर भी शामिल रहता है। उनकी सुरक्षा के लिए 20 सुरक्षाकर्मी और 6 एन.एस.जी. कमांडो कार्यक्रम से एक दिन पूर्व ही वृंदावन पहुंच जाएंगे। स्थानीय पुलिस और प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *