महर्षि कश्यप एवं महाराज निषादराज गुहा प्रतिमाओं पर सपा महानगर अध्यक्ष ने किया माल्यार्पण

Saiadmin

मथुरा। मथुरा में महानगर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ धूम धाम से मनाई सर्वप्रथम महर्षि कश्यप एवं महाराज गुहाराज निषाद की तस्वीरों पर पुष्प माला पहनाकर सहृदय नमन किया तत्पश्चात महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल बाबूगढ़ पहुंची महाराज गुहानिषाद राज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दंगल में मंच पर कमेटी द्वारा स्वागत के बाद पहलवानों की हौसलाफजई की एवं वृन्दावन रत्नछत्री और के सी घाट पर निषाद राज प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कश्यप निषाद समाज को संबोधित किया अंत औरंगाबाद में भी महर्षि कश्यप एवं निषाद राज गुहा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महर्षि कश्यप श्रृष्टिकर्ता ब्रह्म जी के पुत्र मरीच के पुत्र थे सप्तऋषि में से एक और प्रथम थे और महाराज गुहाराज निषाद ने भगवान राम सीता माता ओर लक्ष्मण जी को नाव से गंगा नदी को पार कराया था और राम भगवान ने निषाद राज का आभार प्रकट करते हुए कलयुग में उनकी महिमा होने का आशीर्वाद दिया इस अवसर पर देवकीनंदन कश्यप, मनीष आजाद, जय शर्मा ,विकाश , अनिल निषाद, नानक निषाद राज पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *